देश में पिछले 24 घंटों में 74 हजार 997 करोना से संक्रमित केस सामने आए

0

  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलके अब तक 109 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके

  • सीमा सुरक्षा बलके 13 संक्रमित जवानों में से दिल्ली से 11, कोलकाता से एक और त्रिपुरा से एक है



नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74हजार 997हो गई है। पिछले 24 घंटों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 41, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 3और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 13 जवान कोरोना पॉजिटिवमिले हैं। सीआईएसएफ केअब तक109जवान इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं।इसी तरह पूरे देश में तैनात सीआरपीएफ के 247 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 242 एक्टिव पॉजिटिव हैं। 4 स्वस्थ हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है।

मंगलवार को3610लोगों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आईं। पिछले 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा 1900 मरीज ठीक हुए। इससे पहले 10 मई को 1669 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे थे।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में74हजार 281संक्रमित हैं। 47 हजार 480का इलाज चल रहा है। 24हजार 386ठीक हो चुके हैं, जबकि 2415मरीजों की मौत हुईहै।


यह तस्वीर नोएडा की एक मोबाइल फैक्ट्री की है। यहां बुधवार को कर्मचारी फेस शील्ड पहनकर काम करते दिखे।

कोरोना अपडेट्स




  • झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदान कुलकर्णी ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति जो श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सोमवार रात रांची पहुंचा था। उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 173 हो गई है।



  • शंघाई सहयोग संगठन की बुधवार को बैठक है। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल होंगे। इसमें मुख्य तौर पर कोरोना वायरस से निपटनेपर बातचीत की जाएगी। ये आपस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।

  • एयर इंडिया की 1377 फ्लाइट बुधवार तड़के कुआलालम्पुर, मलेशिया से मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। इसमें 225 यात्री सवार थे।

  • देश में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन पता लगाने के लिए 21 राज्यों के69 जिलों को चुना गयाहै। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार इन जिलों में एंटीबॉडीज कीजांच की जाएगी। एक जिले के 10 क्लस्टर क्षेत्र के हर घर से एक-एक व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एमपावर्ड ग्रुपों के प्रमुखों से चर्चा करेंगे। यही ग्रुप लॉकडाउन के दौरान देश में सप्लाई की जिम्मेदारी संभाल रहा है।

  • गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि केंद्रीयसशस्त्रपुलिस बलों (सीएपीएफ)के सभी कैंटीन में 10 लाख जवानों के लिए 1 जून से सिर्फ स्वदेशी प्रोडक्ट बिकेंगे। हर साल इन कैंटीन से 2800 करोड़ का सामान खरीदा जाता है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आपकी राय के लिए धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें (0)
खोज नतीजे