जिन लोगों का जन्म 1 या 10 तारीख को हुआ है, उन्हें इस सप्ताह धैर्य से लेना होगा काम, 2 तारीख को जन्मे लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है

SANTOSH VERMA journalist
By -
0

 


 

जीवन मंत्र डेस्क. भविष्य बताने वाली कई विद्याएं प्रचलित हैं। इनमें अंक ज्योतिष का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इस विद्या में जन्म तारीख के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। जनवरी के दूसरे सप्ताह यानी 6 जनवरी से 12 जनवरी तक कुछ लोगों भाग्य का साथ मिलने वाला है। जबकि कुछ लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए जन्म तारीख के आधार पर आपके लिए ये सप्ताह यानी 5 से 11 जनवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा...



  • जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है



     



    इस सप्ताह नकारात्मक विचारों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे विचारों की वजह से आपके कार्यों में बाधाएं बढ़ सकती हैं। रिश्तेदारों की ओर से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें। निकट भविष्य में समय पक्ष का हो जाएगा।



    और पढ़ें




  • जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है



     



    पुराने समय में की गई मेहनत का फल इस सप्ताह मिल सकता है। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। यात्रा आपके लिए लाभदायक हो सकती है। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिल सकता है।



    और पढ़ें




  • जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है



     



    नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। निवेश से लाभ मिल सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यों में सफलता मिलने से मनोबल बढ़ा रहेगा।



    और पढ़ें




  • जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है



     



    रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है।



    और पढ़ें




  • जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है



     



    अगर पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आपको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। करीबी लोगों से आशा के अनुरूप सहयोग मिल सकता है। लापरवाही से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



    और पढ़ें




  • जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है



     



    बेरोजगारों के इस सप्ताह रोजगार मिल सकता है। पुराने समय से चली आ रही कोई बड़ी बाधा इस सप्ताह दूर हो सकती है। नौकरी में अतिरिक्त काम करना होगा, इससे तनाव बढ़ सकता है।



    और पढ़ें




  • जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है



     



    इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ये समय धैर्य के साथ काम करने का है। जल्दबाजी से बचें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।



    और पढ़ें




  • जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है



     



    मौसमी बीमारियों की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं की वजह से बाधाएं आएंगी, मित्रों के सहयोग से शत्रुओं को पराजित कर पाएंगे।



    और पढ़ें




  • जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है



     



    लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है, जिससे लाभ मिलने के योग हैं। व्यापारियों के लिए समय पक्ष का रह सकता है। कोई बड़ा लाभ इन दिनों में मिल सकता है।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आपकी राय के लिए धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें (0)